शनिवार, 4 अक्टूबर 2014

Auxiliary verbs सहायक क्रियाएं

Auxiliary verbs सहायक क्रियाएं

1.can सकता है, सकती है, सकते हैं
2.could सकता था
3.will be able to करने के योग्य होगा ( कर सकेगा )
4.may सम्भावना व्यक्त करने के लिए
5.might कम सम्भावना व्यक्त करने के लिए
6.may have/ might have कोई क्रिया हो चुकी है यह सम्भवना व्यक्त करने के लिए
7.should कोई क्रिया करनी चाहिए
8.should have कोई क्रिया करनी चाहिए थी
9.ought to करना चाहिए
10.ought to have करना चाहिए था
11.must कोई क्रिया करनी ही चाहिए
12.must have कोई क्रिया की होनी चाहिए
13.would
14.be going to करने के लिए जा रहा होना
15.used to भूतकाल में हमेशा होने वाली क्रिया
16.be used to की आदत रहना / हो जाना
17.had better करना अधिक अच्छा रहेगा
18.dare हिम्मत करना
19.need not किसी क्रिया को करने की आवश्यकता नहीं हैं
20.need not have कोई क्रिया करने की जरूरत नहीं थी
21.have to करनी पड़ती है

22.be और have 

मंगलवार, 12 अगस्त 2014

प्रश्नवाचक शब्द who ,whom , which , whose , how many , how much से बनाने वाले वाक्य

Who -  कौन , किसने

who के वाक्य में साधारणत: कर्ता नहीं होता है | ऐसे वाक्य में who यह शब्द ही कर्ता है ऐसा भी कहा जाता है लेकिन फ़िलहाल हम यह मान कर चलते है की कर्ता नहीं होता |

रचना :-
प्र.श. + स. क्रि. + कर्ता + क्रिया?

यह किसने किया हैं  ?
Who has done this?

कौन आ रहा हैं ?
Who is coming?

कौन आया है ?
Who has come?

तुम किसके साथ आये हो ?
Who did you come with?

Whom -  किसे , किससे , किसकी

तुमने किससे पूछा ?
Whom did you ask?

तुम किसे बता रहे हो ?
Whom are you telling?

Which – कौनसा

तुम कौनसा समाचार पत्र पढते हो?
Which newspaper are you reading?

तुम कौनसी किताब खरीदोगे ?
Which book will you buy?

Whose – किसका

तुम किसकी सलाह लोगे?
Whose advice will you take?

तुम किसकी किताबों का प्रयोग करते हो?
Whose book are you using?

How many / how much – कितना, कितने

दोनों का अर्थ समान है केवल इनमे छोटा सा फर्क है देखिये :-
गिनने योग्य संख्या वाले शब्दों के साथ how many का प्रयोग होता है जैसे लड़के , किताबे , लोग, मित्र आदि |
और जो सख्या गिने नहीं जाते हो जैसे शक्कर , पानी , दूध आदि हो तो how much का प्रयोग होता है |

तुमने कितनी किताबें खरीदी?
How many books did you buy?

तुम कितना दूध लेते हो?

How much milk do you take?

शुक्रवार, 27 जून 2014

प्रश्नवाचक शब्द what, when , how , where, why

what - क्या

प्र. श. + स. क्रि.+ कर्ता + क्रिया ...?

तुम क्या कर रहे हो ?
What are you doing?

वह क्या करता है ?
What does he do?

तुम क्या करते हो?
What do you do?

When -  कब  

तुम कब उठते हो?
When do you get up?

तुम फिर कब आओगे?
When will you come again?

How   - कैसे

तुम स्कूल कैसे जाते हो?
How do you go to school?

तुम कर्ज में कैसे फंस गये?
How did you get into debt?

Where – कहाँ

तुम कहाँ रहते हो?
Where do you live?

वह कहाँ गया?
Where did he go?

तुम कहाँ से आ रहे हो?
Where are you coming from?

Why – क्यों

तुम झूठ क्यों बोलते हो?
Why do you lie?

उसने आत्महत्या क्यों की?
Why did he commit suicide?

तुम्हे ऐसा क्यों लगता है?

Why do you think so?

प्रश्नवाचक शब्द

प्रश्नवाचक शब्द
what   क्या

when   कब

where   कहाँ

why     क्यों

how     कैसे

who     कौन , किसने

whom   किसे , किसको , किससे , किसकी

whose   किसका

which    कौनसा

how many कितने ( गणनीय )

how much कितना ( अगणनीय )

what .....like कैसा , कैसी , कैसे

what .....for  क्यों , किसलिये

how often    कितनी बार


how long     कितनी देर 

रविवार, 8 जून 2014

प्रश्नवाचक वाक्य ( जो सहायक क्रिया से शुरु होते है )

Shall/will

यदि भविष्यकाल के प्रश्नवाचक वाक्य में कर्ता I अथवा we हो तो सामान्यत: will के स्थान पर shall का प्रयोग होता है |

क्या मैं तुम्हे कल मिलूं?
Shall I meet you tomorrow?

क्या तुम कल मुझसे मिलोगे?
Will you meet me tomorrow?

क्या हम कल वहाँ जायेंगे?
Shall we go there?

Will be, will have, have been, and will have been

जब सहायक क्रिया में एक से अधिक से शब्द आते हो तो सहायक क्रिया का पहला शब्द ही कर्ता से पहले आता है |
क्या वह जा रहा होगा?
Will he be going?

क्या वह वहाँ गया होगा?
Will he have gone there?

क्या तुम बहुत देर से इंतजार कर रहे हों?
Have you been waiting for long?

Do, Does, Did

सामान्य वर्तमान काल के प्रश्नवाचक वाक्य में do/does सहायक क्रिया का प्रयोग ओता है |
एक वचन कर्ता के साथ does का प्रयोग होआ है
क्या उसे ऐसा लगता है?
Does he think so?

बहुवचन कर्ता के साथ do का प्रयोग होता है
क्या तुम्हे ऐसा लगता है
Do you think so?

सामान्य भूतकाल के प्रश्नवाचक वाक्य में did सहायक क्रिया का प्रयोग होता है |
क्या उसे यह समझा?

Did he understand this?

शुक्रवार, 6 जून 2014

प्रश्नवाचक वाक्य :-

प्रश्नवाचक वाक्य :-
अंग्रेजी में प्रश्नवाचक वाक्य सिर्फ दो ही प्रकार से शुरु होते है |
1.      सहायक क्रिया से -जैसे do, does, is, was, can, could आदि
2.      प्रश्नवाचक शब्द से जैसे what, when, where, why, how आदि

सहायक क्रिया से शुरु होने वाले प्रश्नवाचक वाक्य की रचना :-
सहायक क्रिया + कर्ता + क्रिया + ...............?
helping verb+ sub + verb + .................?
क्या तुम आओगे ?
will you come?
क्या तुम जाओगे ?
will you go?

am/is/are
क्या तुम जा रहे हो ?
are you going?
यह वाक्य अपूर्ण वर्तमान का है अपूर्ण वर्तमान में am/is/are सहायक क्रिया आती है , इसलिए इस वाक्य की शुरुआत am/is/are से होगी और आगे की क्रिया में ing लगेगा |
क्या तुम आ रहे हो ?
are you coming?

has/have
क्या वह आया है ?
has he come?
क्या तुम जा चुके हो ?
have you gone ?


बुधवार, 4 जून 2014

क्रिया का दूसरा व तीसरा रूप

अब क्रिया के पहले रूप से दूसरा और तीसरा रूप कैसे बनता है, यह देखेगे |
क्रिया के पहले रूप में ed प्रत्यय लगा कर दूसरा व तीसरा रूप बनाना
जैसे :-
Start           started                  started
Wash          washed                 washed
Rain            rained                   rained
Finish         finished                finished
Pick            picked                  picked
Open           opened                 opened
क्रिया के पहले रूप के अंत में e हो तो दूसरा व तीसरा रूप बनाते वक्त d लगाया जाता है |
जैसे :-
Love           loved                    loved
Like            liked                     liked
Tire             tired                      tired
Change       changed                changed
क्रिया के अंत में यदि y हो तो y का i कर के ed लगाया जाता है |
जैसे :-
Try             tried                      tried
Study         studied                  studied
Cry             cried                     cried
लेकिन y के पूर्व यदि स्वर हो (यानि a,e,i,o,या u ) तो सिर्फ ed लगेगा | जैसे :-
play      played                  played
Obey           obeyed                 obeyed
क्रिया के पहले रूप के अंतिम अक्षर के पूर्व यदि एक स्वर हो तो दूसरा तीसरा रूप बनाते वक्त अंतिम अक्षर की पुनरावृति कर के ed लगाते है |
जैसे :-
Stop            stopped                stopped
Rob             robbed                  robbed
लेकिन यदि अंतिम अक्षर के पूर्व दो स्वर हो तो सीदा ed लगाते है
cook     cooked        cooked

अब कुछ अपवाद

अब तक पढ़े गये नियम अंग्रेजी में लगभग सभी क्रियाओं में लगते है लेकिन कुछ क्रियाएं जिनमे यह नियम नहीं लगते है
जैसे :-
Write           wrote                    written
Teach          taught                   taught
Forget         forgot                   forgotten
Go              went                     gone

Drink           drank                   drunk

मंगलवार, 3 जून 2014

क्रिया के रूप ( type of verb )

क्रिया के रूप

लगभग सभी क्रियाओं के चार रूप होते है | पहला , दूसरा , तीसरा, चोथा (ing रूप )
किसी भी क्रिया का चोथा रूप बनाना सबसे आसान है | क्रिया को सिर्फ ing लगाइए और बन गया चोथा रूप
जैसे go going , read reading , flow flowing

सिर्फ इतना ध्यान रहे कभी कभी ing लगाते वक्त स्पेलिंग में थोडा सा परिवर्तन होता है | जैसे क्रिया के  अंत में e हो तो e निकाल कर ing लगाते है | उदा. come + ing = coming, write + ing = writing, hide + ing = hiding

इसी प्रकार क्रिया के आखिरी अक्षर के पूर्व यदि स्वर हो तो उस क्रिया में ing लगाते वक्त अंतिम अक्षर दो बार आता है |
जैसे stop+ing = stopping, sit+ing = sitting, run+ing = running

क्रिया के अंत में ie हो तो ie का y होता है |
जैसे lie + ing = lying, die+ing = dying


क्रिया के अंत में y होने पर ing लगाते वक्त y को नहीं हटाया जाता सिर्फ ing लगाया जाता है | जैसे try+ing = trying, study+ing = studying 

मंगलवार, 27 मई 2014

Perfect Continuous Tense ( पूर्ण निरंतर काल )

Perfect Continuous Tense ( पूर्ण निरंतर काल )

Present Perfect Continuous Tense ( पूर्ण निरंतर वर्तमानकाल )

प्रयोग :- बहुत पहले से शुरु हुयी क्रिया अभी भी जारी है या अभी अभी खत्म हुई है यह दर्शाने के लिए इस काल का प्रयोग होता है |

पहचान :- हिंदी वाक्यों के अंत में ता आ रहा है

रचना :- कर्ता + have/has + been + क्रिया का ing रूप +..............
        sub + have/has +been + verb + ing + ..............

मैं सुबह से उसका इंतजार कर रहा हूँ |
I have been waiting for him since morning.

बच्चे 7 बजे से खेल रहे है |
Boys have been playing since 7 o’ clock.

मैं कई घंटों से खड़ा हूँ |
I have been standing for hours.

Past Perfect Continuous Tense ( पूर्ण निरंतर भूतकाल )

प्रयोग :- कोई क्रिया भूतकाल के किसी निश्चित समय के बहुत पहले से शुरु हो कर उस समय पर जारी हो तो इस काल का प्रयोग होता है |

पहचान :- हिंदी वाक्यों के अंत में ता आ रहा था , ती आ रही थी , ते आ रहे थे |

रचना :- कर्ता + had + been + क्रिया का ing रूप +.............
        sub + had + been + verb + ing +.....................

वह तीन साल से रह रहा था |
He had been living there for 3 years.

मैं दिन भर काम कर रहा था |
I had been working the whole day.

Future Perfect Continuous Tense ( पूर्ण निरंतर भविष्यकाल )

प्रयोग :- कोई क्रिया भविष्य काल के किसी निश्चित समय से बहुत पहले शुरु हो कर उस समय पर भी जारी रहेगी या उस समय पर समाप्त होगी ऐसा दर्शाने के लिए इस काल का प्रयोग में आता है |

पहचान :- हिंदी वाक्यों के अंत में ता आ रहा होगा , ती आ रही होगी |

रचना :- कर्ता + will have been + क्रिया का ing रूप +............
        sub + will have been + verb + ing + ..............

वह आपसे कई दिनों से मिलने आ रहा होगा |
He will have been coming to see you for many days.

मोहन दो घंटे से अपना पाठ याद कर रहा होगा |

Mohan will have been learning his lesson for two hours.

शुक्रवार, 16 मई 2014

Future Perfect Tense ( पूर्ण भविष्य काल )

Future Perfect Tense ( पूर्ण भविष्य काल )

प्रयोग : किसी निश्चित काल में कोई क्रिया पूर्ण हो गयी होगी

पहचान :- वाक्य के अंत में होगा , होगी , हूँगा

रचना :- कर्ता + will have + क्रिया का तीसरा रूप + .........
sub + will have + verb 3rd form + ..................

उसने यह खबर सुनी होगी
He will have heard this news.
ट्रेन छुट गयी होगी
The train will have left.
राम अब तक घर पहुँच गया होगा
Ram will have reached home by now.
इस वर्ष के अंत तक मेरा यह किताब लिखना हो गया होगा
I will have finished writing this book by the end of this year.
इस महीने के अंत तक मैं यह पुस्तक पढ़ चूका होगा 

I will have read this book by the end of this month.

मंगलवार, 13 मई 2014

Past Perfect Tense ( पूर्ण भूत काल )

Past Perfect Tense ( पूर्ण भूत काल )

कोई क्रिया भूतकाल के किसी निश्चित समय से पहले अथवा उस समय तक पूरी हो गयी थी तो इस काल का प्रयोग होता है

पहचान :-
वाक्य के अंत में था , थी , थे , या था , आ  था, ए थे हो तो यह काल आता है

रचना :-

कर्ता + had + क्रिया का तीसरा रूप + ............

sub + had + verb third form + .............

हमने उसकी अनुमति ली थी
We had taken his permission.
वह भूल गया था
He had forgotten me.
उसने मुझसे पूछा था
He had asked me.
मैंने उसे बताया था
I had told him.
हम वहां गए थे
We had gone there.
उसने मुझे वचन दिया था
He had given me a promise.
वह आया था
He had come.
मैंने उसे सुबह 8 बजे फ़ोन किया था
I had called him at 8 in the morning.
उसने हमें आमंत्रण दिया था

He had invited us.

Present Perfect Tense ( पूर्ण वर्तमान काल )

Present Perfect Tense ( पूर्ण वर्तमान काल )

क्रिया पूर्ण है यह दर्शाने के लिए प्रयोग होता है
पहचान :-
हिंदी वाक्यों के अंत में चूका है , चुकी है , चुके है आते हो तो
या क्रिया के अंत में या , ई , ए  अक्षर और क्रिया के बाद में है , हैं , हूँ शब्द हो जैसे आया है , आये हो , गए हो,
रचना :-
कर्ता + have / has + क्रिया का तीसरा रूप + .............
sub + have / has + verb 3rd form + .............
have / has
एक वचन( he ,she ,it , ram , sita) के साथ has का प्रयोग होता है
परन्तु I और you के साथ have आता है |
बहुवचन ( we , they , people ) के साथ have का प्रयोग होता है |
वह आया है  
He has come.
मैं आया हूँ
I have come.
मैंने किताब पढ़ी है
I have read this book.
मैंने उसकी अनुमति ली हैं
I have taken his permission.
कीमते फिर बढ़ गयी हैं
Prices have risen again.
तुम पिता बन गए हो
You have become a father.
मुझे जुकाम हो गया है
I have got a cold.
उसे बुखार आया है
He has got a fever.
वह यह समझ गया है

He has understood this.

Future Continuous Tense ( अपूर्ण भविष्य काल )


Future Continuous Tense ( अपूर्ण भविष्य काल )

जब क्रिया जारी रहेगी तो यह काल काम आता है

पहचान :-

वाक्य के अंत में रही होगी , रहा होगा , रहे होंगे आते हो तो

रचना :-

कर्ता + will be + क्रिया का ing रूप + ................

sub + will be + verb+ing + ..................
वह पढाई कर रहा होगा  He will be studying.
वह टीवी देख रहा होगा    He will be watching TV.
वह जा रहा होगा              He will be going.
वह हंस रही होगी              She will be laughing. 
बच्चे खेल रहे होंगे            Boys will be playing
वे रेडियो सुन रहे होंगे       They will be listening to radio

रविवार, 11 मई 2014

Past Continuous Tense ( अपूर्ण भूतकाल )

Past Continuous Tense ( अपूर्ण भूतकाल )

क्रिया जारी थी दर्शाने के लिए इस काल प्रयोग होता है
पहचान :-
वाक्य के अंत में रहा था , रहे थे , रही थी आते हो
रचना :-
कर्ता + was / were + क्रिया के साथ ing +.............

एकवचन के साथ was
बहुवचन व you के साथ were का प्रयोग होता है
sub + was / were + verb+ing + ...........
हम बोल रहे थे               We were saying.
वे आ रहे थे                                  They were coming.
हम सोच रहे थे                             We were thinking.
हम जा रहे थे                                We were going.
मैं जा रहा था                                 I was going.
मैं बोल रहा था                               I was saying.
हवा चल रही थी                             The wind was blowing.
नदी बह रही थी                               A river was flowing.
वह मेरी तरफ देख रहा था             He was looking at me .
वे तुम्हारी तारीफ कर रहा था        They were praising you.
वह बैठा था                                      He was sitting.
वह खड़ा था                                     He was standing.

वे मेरी तरफ देख रहे थे                 They were looking at me.