मंगलवार, 3 जून 2014

क्रिया के रूप ( type of verb )

क्रिया के रूप

लगभग सभी क्रियाओं के चार रूप होते है | पहला , दूसरा , तीसरा, चोथा (ing रूप )
किसी भी क्रिया का चोथा रूप बनाना सबसे आसान है | क्रिया को सिर्फ ing लगाइए और बन गया चोथा रूप
जैसे go going , read reading , flow flowing

सिर्फ इतना ध्यान रहे कभी कभी ing लगाते वक्त स्पेलिंग में थोडा सा परिवर्तन होता है | जैसे क्रिया के  अंत में e हो तो e निकाल कर ing लगाते है | उदा. come + ing = coming, write + ing = writing, hide + ing = hiding

इसी प्रकार क्रिया के आखिरी अक्षर के पूर्व यदि स्वर हो तो उस क्रिया में ing लगाते वक्त अंतिम अक्षर दो बार आता है |
जैसे stop+ing = stopping, sit+ing = sitting, run+ing = running

क्रिया के अंत में ie हो तो ie का y होता है |
जैसे lie + ing = lying, die+ing = dying


क्रिया के अंत में y होने पर ing लगाते वक्त y को नहीं हटाया जाता सिर्फ ing लगाया जाता है | जैसे try+ing = trying, study+ing = studying 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें