शुक्रवार, 9 मई 2014

Simple Present Tense के बारे में और जानकारी

Simple Present Tense के बारे में और जानकारी
·        न्यूज़ पेपर के शीर्षकों में इस tense का प्रयोग करते है जैसे
1.     India wins the final
2.     Four B.S.F. bsttslions rush to Doda.
कुछ समुच्याबोधक अवयवो जैसे when , until , as soon as , after , before के बाद simple future tense दर्शाने के लिए simple present tense का प्रयोग होता है | जैसे
1.     उसके आते ही हम निकलेंगे
We will leave as soon as he comes.
2.     वह पूछेगा तब मैं उसे इसके बारे में बताऊंगा
I will tell him about this when he asks.
3.     ट्रेन के आने तक मैं आप के साथ रुकूंगा
I will stay with  you till the train comes.
4.     उसके पूछने तक मैं उसे इसके बारे में नहीं बताऊंगा
I will not tell him about this until he asks.
5.     मेरे आने तक इंतजार करे
Wait until I come.
6.     बाहर जाने से पहले सभी खिड़कियाँ बंध करे

Shut all the windows before you go out.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें