बुधवार, 7 मई 2014

Present Simple (सामान्य वर्तमान) Tense

1. Present Simple (सामान्य वर्तमान) Tense
-हिंदी वाक्यों के अंत में ता है , ते है , ती है में से कोई भी अक्षर समूह हो तो सामान्य वर्तमान काल होगा |
-कोई भी शाश्वत सत्य , किसी की आदत या हमेशा होने वाली क्रिया व्यक्त करने के लिए सामान्य वर्तमान का प्रयोग होता है |

कर्ता + क्रिया का पहला रूप ( s ) + ........

sub. + verb IST form (s) + .......

मैं खेलता हूँ | => I play.
मैं जाता हूँ | => I go.
मैं वहां जाता हूँ | => I go there.
वे दिन भर काम करते है | =>  They work all day.
तुम खुश दिखते हो | => You look happy.

उपर्युक्त किसी भी वाक्य में क्रिया में स नहीं लगा है  अब अगला वाक्य देखे 
वह यहाँ आता है | => He comes here.
वह खुश दिखता है | => He looks happy.
वह अमेरिका में रहता है | => He lives in America.
सूर्य चमकता है | => The sun shines.
उपर्युक्त सभी वाक्यों में s  लगा है
simple present tense में क्रिया में s कब लगाया जाता है ?
·        जब कर्ता एकवचन हो जैसे He comes.
    I और you एक वचन होने पर भी क्रिया में s नहीं लगता हैं जैसे I play , You come
·        यदि कर्ता बहुवचन हो तो क्रिया में s नहीं लगता जैसे They come , They play
s या es
यदि क्रिया का आखिरी अक्षर o, s, x , sh या ch हो तो s के बजाय es लगाये | जैसे
Go        -       goes                              pass     -        passes
Tax       -        taxes                 wash    -        washes
Watch   -       watch                 teach    -        teaches
क्रिया के आखिर में यदि y हो तो y का i कर के es लगायें | जैसे
study    -    studies     carry   -    carries

परन्तु y के पहले vovel स्वर हो तो y का i नहीं किया जाता है तब सीधा s लगायें जैसे
play   -  plays  obey   -   obeys     buy    -    buys
उदहारण :-
1.     कुते भोंकते है  Dogs bark.
2.     तारे चमकते है  The stars twinkle.
3.     मुझे लगता है  I think.
4.     उसे लगता है  He thinks.
5.     वह झूठ बोलता है  He lies.
6.     पक्षी घोंसला बनाते है  Birds build nest.
7.     वह धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलता है  He speaks fluent English.
8.     मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूँ  I consider myself lucky.
9.     दुकाने रात को 9 बजे बंद होती है  Shops shut at 9 p.m.
10. यह रास्ता मुंबई जाता है  This road goes to Mumbai.
11. यह बस जयपुर जाती है  This bus goes to Jaipur.
12. क्लास सात बजे खत्म होती है  The class finishes at 7.

13. मैं स्कुल साइकिल से जाता हूँ  I go to school by cycle.

1 टिप्पणी: